मीट विक्रेता को गोली मारकर किया घायल
चांदपुर। गांव स्याऊ चौराहे पर मुर्गा विक्रेता को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली कंधे के पास लगकर निकल गई। घायल को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। मेरठ के थाना मवाना के मोहल्ला अटोड़ा रोड निवासी मोहम्मद फरमान चांदपुर के मोहल्ला मुफ्ती सराय में रह रहा है। फरमान ने गांव स्याऊ शेख हबीब सराय में रईस चिकन के नाम से दुकान खोल रखी है। फरमान के मुताबिक मंगलवार शाम वह दुकान पर काम कर रहा था। एक नकाबपोश युवक ने पीछे से आकर जान से मारने के इरादे से उसे गोली मार कर घायल कर दिया। गोली कंधे को छूते हुए निकल गई। आसपास के लोग फरमान की दुकान पर पहुंचे। नकाबपोश युवक की तलाश की लेकिन आरोपी का कहीं पता नहीं लगा। घायल को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। कोतवाली निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।