पाली। थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर टिकुरा में डीजे पर डांस के दौरान फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने तमंचे के साथ धर दबोचा।
ग्राम रामपुर टीकुरा गांव में सोमवार को नरेश पाल भदौरिया के यहां डीजे पर नृत्य कर रही डांसर के साथ अभद्रता करने से मना करने पर गांव निवासी विजय सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र देवपाल सिंह ने तमंचे से फायर कर दिया था। इसमें दो लोग जख्मी हो गए थे। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। घटना के बाद वह भाग गया था। पुलिस ने मंगलवार देर रात विजय को दघेला गांव के पास धर दबोचा। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पाली थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पकड़े गए युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।