चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
धामपुर। गांव मधी निवासी पालिका के ठेकेदार आदित्य सिंह के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल का कहना है कि इस मामले में शक के आधार पर कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार रात चोरों ने मधी निवासी आदित्य सिंह के पुराने मकान में लगे तालों को तोड़कर 90 हजार रुपये की नकदी और 50 तौले सोने के गहने, कपड़े, कांशी, पीतल के बर्तन और चांदी के गहने चोरी कर लिए थे। बदमाशों ने इसी रात गांव के शूरवीर सिंह के घर को भी खंगाला था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।