फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गांव बांकपुर के हरेंद्र की हत्या कस्बा झालू के ग्रेट इंडियन स्कूल में करके शव नहर के पास फेंका गया था। शराब पीने के दौरान साथी की पत्नी को बुरी नीयत से दबोचने पर स्कूल के प्राइवेट गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या की थी और बाद में शव को बाइक से नहर के पास फेंक आए थे। पुलिस ने गार्ड को दबोचकर हत्या का सारा राज उगलवा लिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह के मुताबिक एक अप्रैल को बरूकी नहर के जंगल गांव शेखपुरा में नहर के पास बांकपुर निवासी हरेंद्र का शव मिला था। हरेंद्र के बदन पर नेकर व शर्ट ही थे। पैंट व जूते गायब थे। गांव फरीदपुर दरगो निवासी गोपाल सिंह ने हरेंद्र की हत्या की शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कस्बा झालू के मोहल्ला मिर्दगान निवासी प्राइवेट गार्ड प्रीतम को दबोचकर हत्या का सारा राज उगलवा लिया। प्रीतम के पास से हत्या के बाद शव को फेंकने में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली। प्रीतम ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च को बांकपुर निवासी हरेंद्र ने उसे फोन करके चांदपुर-नहटौर मार्ग पर फाटक पर बुलाया था। झालू के मोहल्ला मिर्दगान निवासी महेंद्र अपनी पत्नी शीतला के साथ वहां मौजूद था। उन्होंने वहां शराब पी। शराब को साथ लेकर झालू के ग्रेट इंडियन स्कूल में चले गए। वहां देर रात तक शराब पी। इस दौरान प्रीतम व हरेंद्र में गाली गलौज हो गई। इस दौरान हरेंद्र ने महेंद्र की पत्नी को बुरी नीयत से दबोच लिया। यह बात प्रीतम से बर्दाश्त नहीं हुई। प्रीतम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में प्रीतम और महेंद्र, हरेंद्र के शव को बाइक में बीच में बैठाकर बरुकी नहर की पटरी पर ले गए। वहां झाड़ियों में लाश फेंक कर आ गए। महेंद्र के साथ शीतला सुबह पांच बजे गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से चले गए। प्रीतम ने खून में सनी हरेंद्र की पैंट को स्कूल के पीछे जला दिया। अपनी बंदूक व कारतूस स्कूल में जमा करके चला गया। पुलिस ने प्रीतम की लाइसेंसी बंदूक, कारतूस व बाइक को बरामद कर लिया है। महेंद्र व शीतला की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें