फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्वि किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की मनोरोगी किशोरी से पड़ोसी गांव के गैर समुदाय के युवक ने मंगलवार को दुष्कर्म किया घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को नामजद तहरीर दे दी गई है। सीओ अर्चना सिंह ने मामले की जांच कराने के बाद आरोपी पर कार्रवाई करने की बात कही है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मंगलवार को किशोरी अपने घेर में थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव का गैर समुदाय का युवक उसे बहला फुसला कर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का पता लगने पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। आरोपी घटना के बाद गांव से फरार हो गया है। बुधवार को पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ ने तहरीर पर रिपोर्ट कायम कराकर कार्रवाई करने का परिजनों को भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें