फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र-बहुओं के उत्पीड़न से तंग महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। एक वृद्धा ने अपने पुत्रों व बहुओं के उत्पीड़न से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद एक युवक ने वृद्धा को बचाया।
विज्ञापन

गांव पैजनियां निवासी इंद्रो देवी (70) पत्नी बंशी सिंह के चार पुत्र हैं। वृद्धा के अनुसार मंगलवार सुबह उसके चारों पुत्रों व उनकी पत्नी ने खाना मांगने पर उसके साथ गाली गलौज की और उसे बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने उसे धक्के देकर अपने ही घर से निकाल दिया। अपने पुत्रों व अपनी बहुओं के दुर्व्यवहार से तंग आकर वृद्धा हल्दौर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय रेलवे फाटक के पास वृद्धा ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नजीबाबाद से गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद बिजनौर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी पारस ने अपनी जान पर खेलकर वृद्धा को रेलवे लाइन पर सामने से आती ट्रेन के सामने से हटाया। वृद्धा ने आपबीती सारी दास्तां मौके पर मौजूद लोगों को सुनाई। वृद्धा खुदकुशी करने को लेकर अड़ी हुई थी। बाद में मौके पर मौजूद वृद्धा को स्थानीय रेलवे स्टेशन मास्टर के पास छोड़कर चले गए। उधर स्टेशन मास्टर दिवाकर कुमार का कहना है कि वृद्धा को स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जबकि थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि वृद्धा को उसके पुत्रों को समझा बुझाकर उनके हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें