फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार घूस लेते लिपिक गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2017 12:25 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
रिश्वत का आरोपी लिपिक
विज्ञापन
एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने गुरुवार को जिला उद्यान विभाग के एक लिपिक को माली से दस हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने विभाग में तैनात माली का वेतन बनाने के लिए 25 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगे थे। उधर, लिपिक का कहना है कि उसने उप उद्यान निदेशक के कहने पर माली से पैसे मांगे थे। टीम ने उप उद्यान निदेशक की कार्यप्रणाली की भी जांच की बात कही।   
विज्ञापन

उद्यान विभाग में तैनात लिपिक इंद्रेश चंद्र पांडेय विभाग में तैनात एक माली का वेतन बनाने के लिए 25 हजार रुपये मांग रहा था। मात्र दो महीने पूर्व ही नौकरी ज्वाइन करने वाले माली गुलाब ने पैसा देने में असमर्थता जताई। इसके बाद माली ने पहले दस हजार और वेतन मिल जाने पर 15 हजार रुपये देने की बात कही, तो लिपिक वेतन बनाने को तैयार हो गया। इसके बाद माली ने एंटी करप्शन वाराणसी से संपर्क किया। तब अपराध शाखा के पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर प्रेमशंकर, रामसागर, जीबी जोशी तथा ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम भेजी। टीम गुुरुवार की दोपहर केमिकल का नोट लेकर उद्यान विभाग पहुंची और माली को नोट देकर देने को कहा। माली ने जैसे ही बाबू को नोट पकड़ाया टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली ले गई और उसके विरुद्घ  विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें