फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गेट फांदकर स्कूल में घुसे युवक ने शिक्षिका को जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर के रहीमपुर में एसएनपी साजिद नर्सरी पब्लिक स्कूल में एक युवक गेट फांदकर घुस आया। जिसने स्कूल में पढ़ रहे अपने छोटे भाई को छुट्टी से 25 मिनट पहले ले जाने की बात कही। प्रार्थनापत्र देकर ले जाने की बात करने पर आरोपी विफर गया। जिसने शिक्षिका को थप्पड़ जड़ दिया और अभद्रता की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। स्कूल में मौजूद छोटे बच्चे भी सहम गए। पूरी वारदात स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले में शिक्षिका की ओर से शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें