फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोटद्वार महाकाल इलेवन ने धामपुर डॉक्टर इलेवन को 48 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एनआईजीसी लेजेंड कप टूर्नामेंट के खेले गए मुकाबले में कोटद्वार महाकाल इलेवन ने धामपुर डॉक्टर इलेवन को 48 रन से हराया। बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन पर सुधांशु नेगी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

एनआईजीसी के खेल मैदान में अंपायर जीत राजपूत व एनुअल हक की देखरेख में धामपुर टीम के कैप्टन डॉ. निश्चल पाल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोटद्वार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 235 रन बनाए। इसमें सुधांशु नेगी ने 68, ईशांत नेगी ने 63 व अरविंद नेगी ने 51 रन का योगदान दिया। धामपुर की ओर से योगेंद्र सिंह व डॉ. सुभान ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धामपुर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी। धामपुर की ओर से डॉ. अनस ने 47 रन व डॉ. सुभान ने 46 रन का योगदान दिया। कोटद्वार की ओर से सुधांश नेगी ने पांच विकेट प्राप्त किए। शानदार प्रदर्शन पर सुधांशु नेगी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें