फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। क्षेत्र के गांव काजीपुरा में शनिवार को एक विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे के कुंदे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। काजीपुरा निवासी मोनिका (26) पत्नी अनिल का शव शनिवार दोपहर घर में फंदे पर लटका मिला। बताया जाता है कि सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पति मजदूरी करने चला गया था। दोपहर में जब घर लौटा तो मोनिका का शव कमरे में पंखे के कुंदे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने पति और उसके परिजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया तथा कार्रवाई की मांग की। मौके पर नायब तहसीलदार राजकमल और सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने भी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें