फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस ने कसा शिकंजा, प्रियांशी के पति और ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। गांव गल्लाखेड़ी में विवाहिता प्रियांशी यादव की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रियांशी के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी पति अभिकांत यादव और तहेरे ससुर अमर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है, जबकि जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली सास मिथलेश देवी मेरठ में उपचाराधीन हैं। गल्लाखेड़ी निवासी विवाहिता प्रियांशी यादव की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रियांशी का अंतिम संस्कार गांव में गमगीन माहौल में किया गया।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के साथ ही पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति अभिकांत यादव और तहेरे ससुर अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सास मिथलेश देवी, ससुर, पति अभिकांत यादव, देवर, तहेरे देवर और ननद समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से पति और तहेरे ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि चार आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उधर, घटना के बाद कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली सास मिथलेश देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मेरठ रेफर की गई मिथलेश देवी का वहां उपचार चल रहा है। उनकी चिकित्सकीय स्थिति पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें