कादराबाद। गांव भिक्कावाला निवासी अनिल जोशी के खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठरी का जाल काट कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। ग्रामीण अनिल जोशी, विनोद काला, आनंद, जगविंदर , सुरेंद्र ,राजेश आदि किसानों का कहना है कि पिछले करीब छह माह में दर्जनों चोरियां किसानों के खेत में बनी कोठरियों व खेतों से कृषि यंत्रों की हो चुकी हैं लेकिन पुलिस किसी भी चोरी का खुलासा नहीं पाई। शनिवार रात अनिल जोशी के खेत पर बनी कोठरी से इनवर्टर, बैटरी सहित करीब तीस हजार का सामान चोरी कर लिया गया। सीओ राजेश सोलंकी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। संवाद