बिजनौर। थाना कोतवाली देहात के गांव फरीदपुर मान उर्फ पमड़ावली निवासी अभिषेक की बरात बिजनौर शहर के कोहिनूर मंडप में पहुंची। उक्त बरात अभिषेक का दोस्त दोस्त सुंदर निवासी पट्टी खादर अमरोहा भी आया। चढ़त के दौरान सुंदर ने दूल्हा बने दोस्त के सिर पर पचास हजार के नोटों की गड्डी लगाकर फोटो खिंचवाया। इसके बाद उसने नोट अपनी जेब में रख लिए। कुछ देर बाद उसने अपनी जेब में देखा तो नोट गायब मिले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करनी शुरू कर दी है। संवाद