फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हरियाणा से पराली लेकर लौट रहे किसान की ट्रॉली में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली। बुधवार की देर रात एक किसान की पराली भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। घटना हरियाणा के करनाल से लौटते समय उदयपुर गांव के समीप हुई। आग लगने से ट्रॉली में रखी पूरी पराली जलकर राख हो गई, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

अजीजपुर के गुलफाम बुधवार की रात हरियाणा से अपने पशुओं के लिए पराली खरीदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर घर लौट रहा था। बताया गया कि जब वह उदयपुर गांव के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी ट्रॉली में आग लगा दी। घटना के समय गुलफाम के पीछे चल रहे परिचित रागनी ने धधकती ट्रॉली देखकर तुरंत शोर मचाया और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रैक्टर चालक गुलफाम ने बताया कि वह हरियाणा से अपने पशुओं के लिए पराली खरीदकर ला रहा था, तभी किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। आग लगने के कारण पूरी पराली जलकर राख हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें