पैजनियां। ग्राम फजलपुर ढ़ाकी निवासी कमर आलम पुत्र जमील अहमद परिवार सहित दिल्ली में रहकर अपना कारोबार करता है। गांव में उसने घर बना रखा है। घर में एक दुकान बना रखी, जो किराए पर दे रखी है। पीड़ित के अनुसार रविवार सुबह उसे किरायेदार ने घर के ताले टूटने और चोरी होने की सूचना दी। बताया कि चोर घर के ताले तोड़कर उसमें खड़ी बाइक समेेत चांदी के जेवर, पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। एक वर्ष पूर्व भी चोर हो गई थी। जिसका खुलासा पुलिस आज तक नही कर पाई।