फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तैयार होंगे क्रिकेट के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तैयार होंगे क्रिकेट के खिलाड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में ही क्रिकेट के खिलाड़ी तैयार होंगे। इसके लिए बिजनौर में क्रिकेट एकेडमी खुलने वाली है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कोच एवं क्रिकेट की आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वर्धमान कॉलेज बिजनौर में खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. शांतनु काकरान ने बताया कि जिले में प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी की कमी नहीं हैं। जिले के क्रिकेट खिलाड़ी कोचिंग के लिए बाहर जाते है। संसाधनों के अभाव में अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। डॉ. शांतनु काकरान ने बताया कि अब प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी को जिले में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए वर्धमान कॉलेज बिजनौर में क्रिकेट एकेडमी खोलने का निर्णय हुआ है। एकेडमी का शुभारंभ एक मई को प्रस्तावित है। प्राचार्य डॉ. सीएम जैन तथा प्रबंध समिति सचिव अर्जुन साहु ने सफलता की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुविधाएं मिलेंगी
वर्धमान कालेज के खेल अधीक्षक डॉ. शांतनु काकरान ने बताया कि क्रिकेट का प्रशिक्षण तीन केटेगरी में होगा है। प्रशिक्षण आठ से 12 वर्ष, 13 वर्ष से 16 वर्ष तथा 17 वर्ष 22 आयु वर्ष के खिलाड़ियों के लिए होगा। एकेडमी में सीमेंट व टर्फ विकेट, बॉलिंग मशीन, वीडियो विश्लेषण, समय-समय पर सेंटर टर्फ विकेट का अभ्यास, आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। एकेडमी में जिले के किसी भी कॉलेज या बाहर का कोई भी युवा प्रवेश ले सकता है। पंजीकरण शुरू हैं। आवेदन फार्म वर्धमान कॉलेज बिजनौर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वर्धमान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएम जैन, डॉ. एसके जोशी, डॉ. अजय कुमार राणा, डॉ. देवेंद्र गंगवार, डॉ. सीडी आर्य, डॉ. वैशाली पूनिया, डॉ. सुनील पंवार संचालन समिति में है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें