फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सलावत नगर में नहीं श्मशान घाट का निर्माण, वापस भेजा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से पांच साल पहले पालिका को 17 लाख रुपये किए गए थे आवंटित
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की अनदेखी और एक व्यक्ति की हठधर्मिता के कारण नहीं हो सका निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/कादराबाद। पालिका प्रशासन की अनदेखी और एक व्यक्ति की हठधर्मिता के कारण सलावत नगर में श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो सका। मामला पांच साल तक चला तो पालिका को शासन को प्राप्त हुए 17 लाख रुपये वापस करना पड़ा। इससे नागरिकों में रोष है। उन्होंने एसडीएम से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने की मांग की है।


सलावत नगर में श्मशान घाट की भूमि है। उस भूमि पर श्मशान घाट का निर्माण किया जाना था। पांच साल पहले शासन की ओर से इसके लिए 34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। 17 लाख रुपये पालिका को आवंटित भी कर दिए गए थे। प्रक्रिया शुरू हुई तो पता चला उक्त भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। एसडीएम से शिकायत के बाद भूमि की पैमाइश कर निशान ही कर दी गई थी।
विज्ञापन


मगर, व्यक्ति की हठधर्मिता और पालिका अधिकारियों की अनदेखी के चलते श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो पाया। स्थिति यह बनी कि आवंटित धनराशि वापस करनी पड़ी। तहसीलदार पवन शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रयास किया गया था। शीघ्र ही श्मशान घाट के निर्माण के संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। - तबस्सुम जावेद, पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें