फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे को मजबूत करना माकपा का लक्ष्य: रामपाल

विज्ञापन
नांगलसोती में बैठक करते माकपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती। क्षेत्र में आपसी भाईचारे को मजबूत करने केे लिए माकपा जल्द भाईचारा सम्मेलन का आयोजित करेगी। माकपा की बैठक में पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

आरबीएस इंटर कालेज के सभागार में भारत कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की क्षेत्रीय शाखाओं की बैठक कामरेड रामपाल की अध्यक्षता में हुई। माकपा नेता रामपाल सिंह ने कहा कि किसानों के हित का दावा करने वाली भाजपा सरकार प्रदेश में विफल हो गई है। गन्ना पेराई सत्र शुरू होने के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया, बल्कि किसानों का उत्पीड़न करने के लिए उनके नलकूपों पर जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं। भाजपा की नीतियों से प्रदेश का किसान, युवा, मजदूर वर्ग में रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जाति धर्म के आधार पर लोगों को बांट रही है। ऐसे में माकपा क्षेत्र आपसी भाईचारा मजबूत करने के लिए नई पहल शुरु कर रही है, जल्द ही नांगलसोती क्षेत्र में भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक का संचालन सुनील कुमार ने किया। बैठक में कामरेड सुरेंद्र सिन्हा, तौसुफुल हसन, मुकेश शर्मा, बिजेंद्र सिन्हा, सहदेव शर्मा, समीम हैदर, असजद अली, अय्यूब, शकील अहमद, विजय सिंह, राघव प्रताप, पीतम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें