फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने गोशाला का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने गोशाला का किया निरीक्षण
विज्ञापन

नहटौर/धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बुधवार देर शाम नहटौर स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पशुओं की मानक के अनुरूप सफाई नहीं मिली। पशुओं को ताजा पानी पिलाने और संतुलित आहार खिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बिजनौर से लौटते समय नहटौर गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में 11 गोवंश पाए। उनके नीचे सर्दी से बचाव को गन्ने की सूखी पत्ती पड़ी थी। हवा से बचाव को पर्दे लगे थे। गोशाला में मानक के अनुरूप सफाई नहीं मिलने पर पशुओं को ताजा पानी पिलाने और संतुलित चारा देने के निर्देश दिए। एसडीएम के साथ निरीक्षण के दौरान पालिका के ईओ धर्मदेव व पशुपालन विभाग के चिकित्सक शामिल रहे। पशु चिकित्सक ने बताया कि उनकी टीम की ओर से आए दिन पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है। सभी पशु ठीक है। इस दौरान एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने वहां पर सभी गायों को सर्दी से बचाव को गुड़ खिलाया। एसडीएम ने बताया कि गोशाला मेें गायों को प्रतिदिन गुड़ खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें