फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुढ़पुरनैन में गाय ने किसान को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़पुरनैन में गाय ने किसान को मार डाला
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। खेत में गन्ना छील रहे 70 वर्षीय किसान को गाय ने मार डाला। मौत की सूचना पर किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे गए और नाराजगी व्यक्त की। वहीं मृतक किसान के परिजन बिना कोई पुलिस कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव बुढ़पुरनैन सिंह में बुधवार दोपहर किसान लाखन सिंह पुत्र हरिकेश अपने खेत में गन्ना छिलने गया था। गन्ना छीलते समय खेत में एक गाय और एक बछड़ा आ गए। किसान लाखन सिंह ने आवारा पशुओं को खेत से भगाने लगा, इतने में एक गाय ने उन्हें आकर मारना शुरू कर दिया। गाय ने किसान लाखन सिंह को खेत में ही पटक कर मार डाला। गाय इतनी हिंसक हो गई किसान अपनी जान बचाने के लिए खेत में खड़ी बुग्गी पर चढ़ गया, लेकिन गाय किसान पर हमला करती रही। कुछ देर बाद परिजन खेत पर पहुंचे तो लाखन सिंह बेहोश पड़े थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की आवारा पशु द्वारा मार डालने की सूचना पर सैकड़ों किसान मौके पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें