फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शेरकोट में मकान की छत पर चढ़ गई गाय , पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद छत से नीचे उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
घास के लालच में मकान की छत पर चढ़ी गाय
विज्ञापन

शेरकोट। क्षेत्र के गांव उमरपुरआशा में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक बेसहारा गाय घास के लालच में एक मकान की छत पर चढ़ गई। गाय को मकान की छत पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गाय को नीचे उतारा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घूम रही बेसहारा गाय शेर सिंह के मकान की छत पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल असलम, कांस्टेबल बृजेश कुमार, हलका सिपाही नसीब कुमार, प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों की मदद से लगभग 11 बजे गाय को मकान के जीने से नीचे उतारा। ग्रामीणों का कहना है अगर गाय समय से नीचे नहीं उतरती तो उसको गंभीर चोट आ सकती थी। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से गाय को सकुशल नीचे उतारा गया। बताया कि शेर सिंह के मकान की छत पर घास उगी है। घास के लालच में गाय किसी तरह से मकान की छत पर चढ़ गई। पर फिर उससे उतारा नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें