बिजनौर। शिवालाकला थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने आत्महत्या के इरादे से रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। पुलिस करीब पांच मिनट में मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवती को नहर से बाहर निकाल लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मुरादाबाद के सिविल लाइन निवासी 24 वर्षीय बिलाल का मझोला बिल्लौच निवासी अपनी ही रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। मंगलवार को बिलाल मुरादाबाद से मझोला बिल्लौच पहुंचा, जहां से वह अपनी प्रेमिका को लेकर रामगंगा पोषक नहर पर चला गया। इसके बाद दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि युवती को बचा लिया गया है। युवक की तलाश कराई जा रही है। संवादप