फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एलएलबी और एलएलएम में शुरू हुई काउंसलिंग

Tue, 22 Jul 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध कॉलेज में कॉलेजों में एलएलबी और एलएलएम की काउंसलिंग व प्रवेश प्रकिया आरंभ हो गई है। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी अपने विद्यालय के संपर्क में रहे। क्योंकि नई यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है। इसलिए विद्यार्थी नई यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहे। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद ने इस बार पहली बार एलएलबी, एलएलएम के प्रवेश हो रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने इनमें प्रवेश के लिए 15 जुलाई को प्रवेश परीक्षा कराई। परीक्षा का परिणाम आ गया है। कृष्णा कॉलेज के प्रशासनिक निदेशक पवन कुमार राजपूत ने बताया कि एलएलबी, एलएलएम, एमएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया हो रही है। उसके बाद प्रवेश के लिए अत्यंत संक्षिप्त कार्यक्रम (संभवत: दो दिन से अधिक नहीं) होगा। इसकी सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित होती रहेगी। अतः छात्र छात्राएं यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें