अध्यापक भर्ती प्रक्रिया की काउंसिलिंग विवेक कॉलेज में
बिजनौर। बीएसए महेशचंद शर्मा ने बताया कि अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिले में तीन से छह जून तक प्रस्तावित काउंसिलिंग सुबह दस से शाम पांच बजे तक नूूरपुर रोड स्थित विवेक कॉलेज में होगी। अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में सभी मूल प्रमाण पत्र व उनकी दो सेट छाया प्रति अलग अलग फाइल में जिन पर नाम, कंट्रोल नंबर व पता लिखा हो लेकर आएं।