परिषदीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित हुईं
बिजनौर। जनपद के सभी विकास क्षेत्रों में परिषदीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में जनपद के एक हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति बेसिक शिक्षक महासंघ से परीक्षा नियंत्रक व पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए।
शनिवार को बिजनौर इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में परीक्षा के जिलाध्यक्ष सुरेश भारती ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर मोहम्मद पुर देवमल तथा हल्दौर ब्लॉक के कक्षा पांच और आठ के करीब 175 छात्रों ने प्रतिभाग किया। दो नवंबर को परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को महासंघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा।