नजीबाबाद। भाकियू संस्थापक चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भाकियू नेता बाबूराम तोमर, कारोबारी राजीव गुप्ता, सरदार संदीप सिंह, जबर सिंह चौधरी और ध्यान सिंह ने तहसील में कोरोना योद्धा एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार, एसएसआई सिमरजीत कौर को पीपीई किट और मास्क देकर सम्मानित किया। एसडीएम और सीओ ने कोरोना संक्रमण जागरूकता और बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के लिए आभार व्यक्त किया।