बिजनौर में सिविल लाइन में उमड़ी भीड़।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेकाबू होती दिख रही है। रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना केस मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिले में 168 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 798 पर पहुंच गई।
शुक्रवार को कुल 1897 जांच रिपोर्ट में से कुल 168 लोग कोरोना संक्रमित निकले। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले से कुल चार लाख 23 हजार 276 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 5431 कोरोना पॉजिटिव और चार लाख 15 हजार 353 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। अभी 2492 जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक करीब 4566 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं जिलेभर में 67 लोगों इस वायरस के कारण जान जा चुकी है। नए मरीजों में बिजनौर से 45, नजीबाबाद से नौ, कोतवाली देहात क्षेत्र से 17, जलीलपुर इलाके में 15, बूढ़नुपर और नहटौर क्षेत्र में सात-सात, किरतपुर इलाके में 22, नूरपुर क्षेत्र में छह, अल्हैपुर इलाके में 19 लोग शामिल हैं।
290 लोगों से वसूला एक लाख तीस हजार का जुर्माना
बिजनौर। बिना मास्क लगाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिना मास्क लगाए घूम रहे 290 लोगों का चालान करके एक लाख 30 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।