फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग भवन में होगा कोरोना संक्रमित महिलाओं का प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग भवन में होगा कोरोना संक्रमित महिलाओं का प्रसव
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संभावित मरीजों से खाली हुए जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया जाएगा। इसके साथ ही संभावित संक्रमित गर्भवती महिलाओं को भी इसी भवन में रखा जाएगा। जिला अस्पताल प्रशासन से सामान्य गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए यह फैसला किया है। हालांकि अभी तक कोरोना संभावित अथवा संक्रमित गर्भवती महिला का जिला महिला अस्पताल में प्रसव नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल पूर्ण रूप से खाली हो चुका है। अभी तक यहां पर कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती रहते थे, जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर को आरक्षित कर रखा है। जिला महिला अस्पताल 100 बेड का मैटरनिटी हॉस्पिटल है। वहां पर सामान्य से लेकर ऑपरेशन के द्वारा प्रसव कराने की सुविधा है। सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि वर्तमान में चल रहे कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में एक भी कोरोना संक्रमित अथवा संभावित मरीज भर्ती नहीं हैं। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें कोरोना संभावित मरीज भर्ती किए गए थे, जबकि वहां पर बनी आइसोलेशन ओपीडी में इमरजेंसी वाले मरीज देखे जाते हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने पर जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में भी कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए थे। अब यह अस्पताल पूर्ण रूप से खाली हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें