फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीना प्रकाश अस्पताल में भर्ती होंगे कोरोना संक्रमित गंभीर रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीना प्रकाश अस्पताल में भर्ती होंगे कोरोना संक्रमित गंभीर रोगी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर की व्यवस्था न होने के कारण कोरोना पॉजिटिव गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा जाएगा। जरूरी हुआ तो जिला मुख्यालय स्थित बीना प्रकाश अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। बीना प्रकाश हॉस्पिटल में पांच वेंटिलेटर की व्यवस्था है। इनमें से चार बीना प्रकाश हॉस्पिटल और पांचवां डा. पीयूष वर्मा के आयुष्मान अस्पताल का वेंटिलेटर का शामिल है।
विज्ञापन

जिले में कुल आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से एक मुरादाबाद के जिला अस्पताल तथा 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती हैं। अफसरों के अनुसार वर्तमान में इनमें से कोई मरीज ऐसा नहीं है, जिसे वेंटिलेटर की आवश्यकता है। इनकी स्थिति नियंत्रण में है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि जब सांस लेने में अधिक दिक्कत होती है तो तभी मरीज को वेंटिलेटर पर रखा जाता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मेरठ मेडिकल कॉलेज ही भेजने की व्यवस्था है। जब और आवश्यकता होगी तो कोरोना संक्रमित सीरियस मरीजों को बीना प्रकाश हॉस्पिटल में रखा जाएगा। अस्पताल के स्वामी डा. प्रकाश सिंह बताते हैं कि उन्होंने स्वेच्छा से ही अपने अस्पताल को कोरोना मरीजों को भर्ती कराने की सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके पास पांच वेंटिलेटर की व्यवस्था है। इनमें से चार उनके स्वयं के तथा एक डा. पीयूष वर्मा के आयुष्मान हॉस्पिटल का है। इसके लिए डा. पीयूष वर्मा से उनकी बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें