-34 हुई जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कोरोना थम नहीं रहा है। पिछले चार दिनों से कोरोना के कम मरीज मिल रहे थे। मगर बुधवार को फिर से एक बच्चे सहित 10 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिसके चलते अभी कोरोना को लेकर एहतियात बरतनी जरूरी है। जिले में इस समय कोरोना के 34 मरीज सक्रिय हैं।
बिजनौर में बुधवार को 579 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। जिनमें से 569 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं एक बच्चे सहित 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के गांव पृथ्वीपुर निवासी किशोर (17) गांव रावणपुर निवासी युवक (23) कोरोना संक्रमित मिला है। बिजनौर के मोहल्ला राजेंद्र नगर नई बस्ती निवासी बुजुर्ग व्यक्ति ( 83) मोहल्ला काजीपाड़ा बिजनौर जैदी मंजिल शुमाली निवासी महिला(48) में कोरोना की पुष्टि हुई है।
ब्लॉक अल्हैपुर के गांव मिलक जहांगराबाद निवासी युवती (22)कोरोना संक्रमित मिली। इसके अलावा हल्दौर निवासी युवती (18), हल्दौर के मोहल्ला रायसन गीता स्कूल के पास निवासी व्यक्ति (66) , बुजुर्ग व्यक्ति (72) , हल्दौर के मोहल्ला रायसन कुम्हारन निवासी पुरुष (29) , मोहल्ला खेड़ा राजीव नगर निवासी बच्चे (चार)में कोरोना की पुष्टि हुई है।
वर्जन::
कोरोना संक्रमित सभी मरीजों ने बुखार, खांसी, जुकाम होने पर जांच कराई थी। सभी मरीज स्वस्थ हैं। अभी कोरोना को लेकर एहतिहात बरतने की जरूरत है। सभी लोग खानपान का विशेष ध्यान रखें।
.....डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर