फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, सुस्त चल रही जांच

Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 500 लोगों की ही रोजाना हो रही कोरोना की जांच
विज्ञापन

- जिले में इस समय हैं कोरोना के पांच सक्रिय मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 11 दिनों में ही कोरोना के पांच मरीज मिल चुके हैं, लेकिन कोरोना की जांच की रफ्तार नहीं बढ़ी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच बढ़ाने का दावा कर रहा है, लेकिन आंकड़े कुछ और ही गवाही दे रहे हैं। जिलेभर में रोजाना करीब 500 लोगों की ही कोरोना जांच कराई जा रही है।

जिले में इस साल कोरोना का पहला मरीज 16 मार्च को मिला था। इसके बाद से लगातार कोरोना के मरीज संक्रमित पाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच बढ़ाने के दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत में सारे दावे हवाई हैं। जितने लोगों की पहले जांच हो रही थी, उतने ही लोगों की अब जांच हो रही है। जिससे साफ पता चल रहा है कि सिर्फ कागजों में ही कोरोना जांच बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

जिले में छह जगहाें पर कोरोना की जांच की जाती है, लेकिन जिला अस्पताल में ही कोरोना की जांच की जा रही हैं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी मरीजों ने सामान्य तौर पर जांच कराई। सामान्य जांच कराने पर उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में की गई जांच
तारीख- जांच
17 मार्च- 508
18 मार्च- 438
19 मार्च-
20 मार्च-
21 मार्च- 428
22 मार्च- 398
23 मार्च- 366
24 मार्च- 425
25 मार्च- 409
नोट : ये आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की कोरोना रिपोर्ट से लिए गए हैं।

वर्जन::
जिले में सभी चिकित्सकों को कोरोना की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना के कुछ भी लक्षण दिखाई देने पर जांच कराई जाए। हालांकि लोग अभी कोरोना जांच को लेकर जागरूक नहीं है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें