फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में बाघ गणना में 250 का आंकड़ा पार होने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व में 250 से ज्यादा बाघ होने का दावा
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में बाघ गणना का कार्य चल रहा है। वार्डन आर की तिवारी का कहना है कि इस बार के आंकड़े काफी उत्साहवर्धक होने की आशा है। एक अनुमान के अनुसार यहां 250 से अधिक बाघ हो सकते हैं। शुद्ध आंकड़े जल्दी ही मिलेंगे। यहां बाघों का संरक्षण उचित वन प्रबंधन के अंतर्गत गश्ती दलों की सतर्कता का परिणाम है। प्राकृतवास भी समृद्ध है। 2018 में देहरादून के वन्यजीव संस्थान की गणना में यहां 231 बाघ दर्शाए गए हैं। इसके अलावा विभागीय गणना जारी है। गत वर्ष की विभागीय गणना में यहां 215 बाघ थे। कार्बेट पार्क दुनिया में घनत्व के हिसाब से बाघों की राजधानी के रूप में गौरव अर्जित कर चुका है। रॉयल बंगाल प्रजाति का बाघ यहां स्वतंत्र विचरण करता है। इसकी सुरक्षा पर विभाग खास ध्यान देता है। यहां पर्याप्त मात्रा मे हिरन व चीतल इसके भोजन के रूप में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें