फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आर्थिक संकट से जूझ रहे सहकारी समिति के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। साधन सहकारी समिति करमसखेड़ी, मिर्जापुर, जटपुरा, मुस्सेपुर सहित कई समितियों के कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं। कर्मचारी नीरज कुमार, शिव कुमार, इकरार अहमद, बलबीर सिंह का कहना है कि पांच-छह माह से वेतन नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस और परिवार का खर्च प्रभावित है। कर्मचारी ब्याज पर पैसा लेकर परिवार को चलाने के लिए विवश हैं। सहकारी समिति के पूर्व एमडी महावीर सिंह जिंघाला ने जिला प्रशासन से नजीबाबाद और अन्य तहसीलों के साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें