आरोग्य मेले में 175 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य की जांच
नजीबाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 175 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
नजीबाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन भाजपा नेता चौ. विक्रम सिंह खोने ने किया। चिकित्सक टीम ने स्वास्थ्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों का ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की। महिला चिकित्सक डा. मनू चौधरी ने महिलाओं को महिला रोग से संबंधित परामर्श दिए गए। भाजपा नेता चौ. विक्रम सिंह खोबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले को बंद कर दिया गया था, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर फिर से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। मेले में लाभार्थियों को आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड दिए। स्वास्थ्य मेले में एसीएमओ पीआर नायर, प्राथमिक अधिकारी डा. फैज हैदर, अनिल कौशिक, मो. सालिम, अभिषेक त्यागी, विजय कुमार, निपेंद्र कुमार, अखिलेश वर्माआदि मौजूद रहे।