फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामडोल शोभायात्रा निकालने को लेकर खींचतान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामडोल शोभायात्रा निकालने को लेकर खींचतान
विज्ञापन

धामपुर। 21 अगस्त को धामपुर में निकलने वाली रामडोल शोभायात्रा विवाद का केंद्र बन गई है। राम डोल शोभायात्रा को निकालने के लिए दो-दो कमेटियां गठित हो चुकी हैं। दोनों कमेटी ही अपने आपको सही बता रही है।
विज्ञापन

अभी पिछले दिनों रामडोल यात्रा के एक गुट के अध्यक्ष ने नगर में विभिन्न स्थानों पर प्रचार बोर्ड लगा दिए। रामडोल शोभायात्रा के दिन श्री महाकाल अखाड़ा के शामिल होने की भी सूचना दी, लेकिन मंगलवार को महाकाल अखाड़ा के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह को इस बाबत ज्ञापन सौंपा कर बताया कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष दशमी पर निकलने वाली श्री रामडोल शोभायात्रा में श्री महाकाल अखाड़ा का कोई संबंध नहीं है। कहा कि रामडोल शोभायात्रा पूर्व से ही श्री बजरंगबली अखाड़ा के तत्वावधान व पंडित हरिओम शर्मा गुरुजी के संरक्षण में ही निकलता आ रहा है। श्री महाकाल अखाड़ा को रामडोल शोभायात्रा में शामिल करने के लिए प्रचार करवा दिया है। जिसका महाकाल अखाड़ा पुरजोर विरोध करता है। एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें