चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में मां सरस्वती की प्रतिमा का फीता काटकर अनावरण करते क्षेत्रीय अध्य
- व्यवसायी कृष्णौतार बैंकर्स ने पौत्र के जन्मदिन पर स्थापित कराई मां सरस्वती की मूर्ति
फोटो-06
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि धैर्य व एकाग्रता के साथ बाधाओं को पार कर देश के विकास में अपनी सहभागिता दें। नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।
बृहस्पतिवार को हिंदू इंटर कॉलेज में व्यवसायी कृष्णौतार बैंकर्स की ओर से अपने पौत्र लक्ष्य अग्रवाल 18वीं वर्षगांठ पर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कराई गई। मोहित बेनीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरस्वती शिशु मंदिर, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुरादाबाद नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि यहां के वैश्य समाज के लोगों ने यहां पहले से अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित की हुई है। आज मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना की जा रही है। विनेश त्यागी के संचालन में चले कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, सुमन त्यागी, रामदर्शन अग्रवाल, विष्णु गोपाल, डॉ. दीपक अग्रवाल, रेशु अग्रवाल, साधना दीदी सहित नगर के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।