- स्वाहेड़ी में आर्य समाज की ओर से चल रहा सात दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ
फोटो-11..
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव। स्वाहेड़ी में आर्य समाज की ओर से चल रहे सात दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ के चतुर्थ दिवसीय में गुरुकुल बरनावा के आचार्य सुनील शास्त्री ने बताया कि जो व्यक्ति प्रतिदिन यज्ञ करता है। वह रोगों से बीमारियों से बचा रहता है।
यज्ञ मनुष्यों को ही नहीं, अपितु जितने भी इस पृथ्वी पर प्राणी हैं, सभी को लाभ पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि हमें समाज की सेवा करते हुए उन्नति के मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे सभी का कल्याण हो सके। आचार्य संजीव शास्त्री ने बताया कि जैसे माता अपने बालक के निर्माण करने में अपना पूरा जीवन लगा देती है, उसी प्रकार पिता भी बालक की सभी इच्छाओं को पूरी करने में पूरा जीवन लगा देता है। उस पिता का जीवन महान बन जाता है, जिसकी संतान श्रेष्ठ बन जाती है, क्योंकि जिसकी सुसंतान होती है, उस माता-पिता के लिए किसी धन की आवश्यकता नहीं होती।
यज्ञ में गुरु बरनावा के आचार्यों द्वारा वेद के मंत्रों का पाठ एवं भजन प्रस्तुत किए गए, जिसमें संजीव, रोहित, कपिल शास्त्री आदि रहे। इस अवसर पर डॉ. विद्यासागर आर्य, राकेश, मनदीप, उदय कुमार, जगबीर सिंह सपत्नीक यजमान बने। इस मौके पर योगी आर्य, विनोद कुमार बिट्टू, अमित आर्य, घसीटा सिंह, मनोज कुमार, पवन आर्य, मनु आर्य, पुखराज सिंह, गौरव आर्य, कपिल, चरन सिंह आदि उपस्थित रहे।