फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों के कटान को लेकर ठेकेदार-ग्रामीणों में मारपीट

विज्ञापन
धामपुर में एसडीएम को शिकायत करने जाता ठेकेदार नासिर अहमद - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पेड़ों के कटान को लेकर ठेकेदार-ग्रामीणों में मारपीट
विज्ञापन

धामपुर। नीलाम हुए पेड़ों के कटान को लेकर शुक्रवार को गांव भटियाना खुुशहालपुर में ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। ठेकेदार और उसके साथ गांव में पेड़ काटने गए मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। ठेकेदार का आरोप है कि ग्रामीणों ने मजदूरों से मारपीट की और रिवाल्वर से जान से मारने की नियत से फायरिंग की। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने प्रधान और अधिकारियों से साठगांठ कर 15 लाख रुपये के माल को पांच लाख में खरीदा है।
नहटौर थाने के गांव बैरमनगर निवासी ठेकेदार नासिर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में जल मिशन कार्यक्रम के तहत पानी की टंकी का निर्माण होना है। इस जमीन में विभिन्न प्रजातियों आम, शीशम व यूकेलिप्टस के करीब 54 पेड़ खड़े हैं। इन पेड़ों की नीलामी उसके पक्ष में हुई है। वह शुक्रवार को मजदूर लेकर पेड़ों को कटवाने गांव में गया तो वहां ग्रामीणों ने विरोध कर उनके साथ मारपीट की। एक व्यक्ति ने उनके ऊपर रिवाल्वर से फायरिंग की। ठेकेदार ने गांव के चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के दीनवीर सिंह ने लगे आरोपों को गलत बताया है। कहा कि ठेकेदार ने प्रधान और अधिकारियों से मिलीभगत कर 15 लाख रुपये के माल को पांच लाख में खरीदा है। वे पंचायत को नुकसान नहीं होने देंगे। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो ठेकेदार और मजदूरों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें