फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ...बोले संविदाकर्मी काम पूरा, तो मानदेय भी दीजिए पूरा

Tue, 28 Oct 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर अपनी मांगों को लेकर अधीक्षण अ​भियंता को ज्ञापन देते संविदा कर्मी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में अनेक संविदा कर्मी सोमवार को एसई कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने समान काम समान मानदेय दिलाने समेत विभिन्न मांगों के निदान के लिए एसई विद्युत को एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद पदाधिकारियों ने विकास भवन पहुंचकर सीडीओ से मुलाकात की और उन्हें भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में संविदा कर्मियों ने कहा लगातार उनके मांगों के साथ अनदेखी की जा रही है। संगठन संविदा कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संविदा कर्मी एसएसओ से महीने में 30 दिन कार्य लिया जाता है और मानदेय 26 दिन का दिया जाता है। निविदा संविदा कर्मचारियों को कंपनी ने सुरक्षा उपकरण नहीं दिए। इससे आए दिन दुर्घटना हो रही है।
कर्मचारियों की केवाईसी कंपनी द्वारा नहीं कराई गई। इससे कर्मियों को ईपीएफ निकालने में परेशानी हो रही है। कर्मचारियों के ईएसआईसी कार्ड नहीं बनाए और न ही उनके परिवार के सदस्यों के नाम जोड़े गए। राजवीर सिंह, संदीप, नीरज शर्मा, रवि, अहसान, राहुल, गौरव, नौबाहर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें