फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उपभोक्ता घर बैठे बढ़ा सकेंगे ऑनलाइन विद्युत कनेक्शन भार

विज्ञापन
विज्ञापन
-डब्लूडब्लूडब्लू डॉट यूपीपीसीएलऑनलाइन डॉट कॉम पोर्टल पर जाकर बढ़ाएं भार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विद्युत उपभोक्ता के स्वीकृत बिजली कनेक्शन पर ज्यादा भार संचालित हो रहा है। कनेक्शन भार से ज्यादा लोड चलने पर उपभोक्ता को अतिरिक्त ट्रैक्स आदि अदा करने पड़ते हैं। अगर उपभोक्ता अपना विद्युत भार बढ़ाना चाहता है। उपभोक्ता घर बैठे ही पोर्टल पर जाकर आसानी से अपने बिजली कनेक्शन का भार बढ़ा सकते हैं।
विद्युत उपभोक्ता को स्वतः भार बढ़ाने की सुविधा डब्लूडब्लूडब्लू डॉट यूपीपीसीएल ऑनलाइन डॉट कॉम पोर्टल पर उपलब्ध है। उपभोक्ता ऑनलाइन अपने विद्युत भार को बढ़ा सकते और इसके लिए कार्यालय में भी जाने की जरूरत नहीं है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी ने बिजनौर जनपद समेत जिलों के ऐसे उपभोक्ताओं से जो स्वीकृत से ज्यादा भार प्रयोग कर रहे हैं। अथवा अपना विद्युत भार बढ़ाना चाहते हैं वह ऑनलाइन नियमित करा सकते हैं। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से ऑनलाइन भार बढ़ाने की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक उपभोक्ता ऐसे बढ़ाएं भार
विद्युत अधिशासी अभियंता बिजनौर प्रथम एके कैम ने बताया कि उपभोक्ता यूपीपीसीएल ऑनलाइन डॉट कॉम वेबसाइट लॉगिन कर कंजूमर कॉनर लिंक पर क्लिक करें। लोड बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें