फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तकनीकी खराबी से तीन दिन से 15 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का पैगंबरपुर बिजलीघर पर हंगामा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। तकनीकी खराबी के कारण पैगंबरपुर बिजलीघर से जुड़े 15 गांवों में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान ग्रामीणों ने बिजलीघर में प्रदर्शन कर आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मांग की है।

ग्रामीण चंद्रवीर त्यागी, बृजेश, शिवम, ललित कुमार, उज्जवल त्यागी, पवन, राजीव, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अरुण त्यागी, सौरभ त्यागी व मोहित त्यागी आदि का कहना है कि पैगम्बरपुर बिजलीघर से शेरगढ, सुआवाला, राजोरी, अल्हैपुर, रामनगर, जटपुरा सहित करीब 15 गांवों की बिजली जुड़ी है। तकनीकी खराबी आने से इन गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। इससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पैगंबरपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों से शीघ्र विद्युत सुचारू कराने की मांग की है। उधर, एसडीओ ऋषिकांत का कहना है कि फिलहाल इन गांवों की बिजली अफजलगढ़ बिजलीघर से जुड़वाकर सुचारू करा दी है। शीघ्र ही पैगंबरपुर बिजलीघर से कमी दूर कर आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें