बैंकों पर उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़
अफजलगढ़। मंगलवार को नगर स्थित पीएनबी में उज्ज्वला योजना व 500 रुपये लेने के लिए उपभोक्ताओं की दोनों ओर लाइनों में महिलाओं व पुरुषों की भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान उपभोक्ता सामाजिक दूरी व लॉकडाउन का पालन करना भूल गये। उधर जिला सहकारी बैंक में भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही।