फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं में ओटीएस के प्रति रुचि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं में ओटीएस के प्रति रुचि नहीं
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत बिलों के बकाया उपभोक्ताओं को ब्याज माफी में शत प्रतिशत छूट के लिए चलाई एकमुश्त समाधान योजना के प्रति लोगों में कोई खास उत्साह नहीं है। योेजना में अपेक्षित पंजीकरण नहीं हो सका है।
एक मार्च से ओटीएस शुरू हुई है। योजना का लाभ उठाने को बाकीदार को मूल बकाया का 30 प्रतिशत रकम के साथ पंजीकरण कराना है। बाकी धन को 31 मार्च तक बकाया को जमा करना होगा। धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि चारों डिवीजनों धामपुर, प्रथम, द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद को मिलाकर करीब 260 करोड़ रुपये का बकाया है। जिसके सापेक्ष अभी तक छह करोड़ ही जमा हो सका है। निजी नलकूप उपभोक्ताओं में धामपुर डिवीजन प्रथम में 174, द्वितीय में 188, नगीना में 199 और नजीबाबाद खंड में 223 बाकीदारों ने पंजीकरण कराया है। इनके पंजीकरण से निगम को डेढ़ करोड़ की बकाया जमा होगी। करीब 35 लाख का उपभोक्ताओं को ब्याज में छूट मिलेगी। चारों खंडों में करीब 19 हजार किसानों के पास बिजली के कनेक्शन है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में करीब एक लाख 89 हजार घरेलू कनेक्शन हैं। इनमें तीन हजार लोगों ने योजना का लाभ पाने को पंजीकरण कराया है। इनमें से नजीबाबाद में खंड में 775, धामपुर प्रथम में 447, द्वितीय में 1052 व नगीना में करीब 725 शामिल हैं। इन पर करीब 429 करोड़ की बकाया है। इनसे करीब पौने दो करोड़ की राशि बकाया जमा हो जाएगी। पंजीकरण कराने की आखिरी तिथि 15 मार्च है। लोगों से अपेक्षा की जा रही है कि वे योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

रविवार को भी खुलेंगे कैश काउंटर: एसई
एसई ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी निगम के सभी खंडों और उपखंडों के कैश काउंटर उपभोक्ताओं के लिए खुलेंगे। ऐसा उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें