फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बाल रोग विशेषज्ञ से आज लें परामर्शं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बदलते मौसम के साथ ही बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस समय बच्चे डायरिया, एलर्जी सहित समस्याओं से पीड़ित हैं। ऐसे में मौसम बच्चों का ध्यान रखना जरूरी है। आम लोगों को समस्या का समाधान मिल सके। इसलिए पाठकों के लिए ‘हेलो डॉक्टर’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

इसके जरिए पाठक घर बैठे निशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सकों से फोन पर परामर्श ले सकेंगे। मेडिकल कॉलेज बिजनौर की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पा राठी ने बताया कि सोमवार सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच तक बिजनौर कार्यालय में मौजूद रहेंगी। पाठक अपने बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी प्रकार के सवाल फोन के माध्यम से पूछ सकेंगे। डॉ. अल्पा राठी से डायरिया, बुखार, जुकाम, खांसी, निमोनिया, खसरा, अस्थमा, एलर्जी, कब्ज, टीबी सहित अन्य समस्याओं के लक्षण और उपचार की जानकारी ले सकते हैं। यह भी बताया जाएगा कि किन लक्षणों के आधार पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी है। परामर्श लेने के लिए पाठक निर्धारित समय में फोन नंबर 9368724184 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें