फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के छह पुलों के पिलर का निर्माण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे के छह पुलों के पिलर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब इनके गार्डर स्तर पर काम चल रहा है। दिसंबर तक ये पुल चालू कर दिए जाएंगे। फिलहाल छोईया नदी के पुल के निर्माण को भी काम लग चुका है। वहीं कोतवाली देहात में 720 मीटर लंबा ओवर ब्रिज बनाए जाने के लिए ड्राइंग की स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन

बिजनौर-कोतवाली मार्ग में 18 किमी लंबी सड़क को हाईवे में तब्दील किया जा रहा है। नौ किमी तक सड़क डामर की बना दी गई है। सड़क की चौड़ाई दस मीटर रखी गई है। हालांकि इस सड़क के निर्माण होने तक राहगीरों को तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। उड़ती हुई धूल और पत्थर तथा कच्ची सड़क सफर को मुश्किल बना देती है।
लेकिन अच्छी खबर ये है कि इस मार्ग में पुराने पुल को तोड़कर नए पुल बनाए जा रहे हैं। बरुकी नहर के पुल का निर्माण पिलर बनाने तक हो चुका है। इसमें गार्डर रखे जाने बाकी है। दीपावली के बाद स्लैब बनाने का काम चालू हो होगा। इसके अलावा पांच अन्य पुल गार्डर रखने के स्तर तक पहुंच गए हैं। जिनमें बान नदी का पुल भी शामिल है। दरअसल पुराने पुलों को संकरा होने की वजह से तोड़कर नया बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली में अब बनेगा 720 मीटर लंबा ओवरब्रिज
पहले कोतवाली देहात में 190 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण को अनुमति मिली थी लेकिन व्यापारियों ने मार्केट का हवाला देते हुए आपत्ति लगा दी। जिसके बाद ओवरब्रिज में बदलाव के लिए ड्राइंग तैयार की गई। अब 720 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनाया जाना है। जिसकी ड्राइंग बनाकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भेजी गई, जिसकी स्वीकृति का इंतजार है।
चार अंडरपास बनकर तैयार, पहुंच मार्ग बनना बाकी
ट्रैफिक को भीड़ भाड़ से बचाने के लिए पीली चौकी, बरुकी, महेश्वरीजट और वीकेआईटी कॉलेज के पास अंडरपास बनाए गए हैं। हालांकि इन अंडरपास को अभी पहुंच मार्ग से जोड़ना बाकी रह गया है। उधर बरुकी में लोग अंडरपास के बराबर में सर्विस रोड बनाने और सर्विस रोड के लिए नहर पर पुल बनाकर देने की मांग उठा रहे हैं।
छह पुलों को निर्माण पिलर स्तर तक कर लिया गया है। इन पर गार्डर रखने के लिए काम चल रहा है। दिसंबर तक सभी पुल चालू कर दिए जाएंगे। कोतवाली में ओवरब्रिज निर्माण की ड्राइंग को स्वीकृति मिलना बाकी है। ....सत्येंद्र पांडेय, प्रबंधक निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें