फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद में नवंबर तक पूरा हो जाएगा मेरठ-पौड़ी बाईपास मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। क्षेत्र से निकलने वाला मेरठ-पौड़ी बाईपास मार्ग का कार्य नवंबर में पूरा हो जाएगा। बाईपास मार्ग को हाईवे से जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में है। उच्चाधिकारियों के निरीक्षण के बाद बाईपास मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

नजीबाबाद से गुजरने वाला मेरठ-पौड़ी बाईपास मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा है। हाईवे अथॉरिटी ने सितंबर तक बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य बनाया था। बरसात में अधिक बारिश होने के कारण हाईवे निर्माण कार्य प्रभावित हुआ, जिस कारण समय से बाईपास मार्ग का निर्माण नहीं हो सका।
अक्तूबर में बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी आई है। बाईपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। करीब 97 प्रतिशत बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बाईपास मार्ग को पुराने हाईवे से जोड़ने का कार्य जारी है। बाईपास मार्ग का कार्य पूरा होने से नजीबाबाद शहर से गुजरने वाले यातायात से राहत मिलेगी और जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा जाफराबाद क्षेत्र में पुलिया निर्माण सहित हाईवे चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में हैं। लिंक मार्ग से जोड़ने के साथ 15 नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। हाईवे अथॉरिटी के उच्चाधिकारियों के निरीक्षण के बाद बाईपास मार्ग के खोलने की तिथि निश्चित होगी।
विज्ञापन

- शंकेश शर्मा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई अथॉरिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें