फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर नंबर दो पर एफओबी का निर्माण शुरू

Tue, 22 Oct 2024 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एफओबी निर्माण के लिए फाउंडेशन तैयार करते रेल कर
विज्ञापन
बिजनौर, धामपुर। धामपुर के रेलवे स्टेशन पर एफओबी यानि कि फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। यह नया ब्रिज प्लेटफार्म नंबर दो की दिशा से शुरू किया गया है। इसके तैयार होने से लोगों को भारी लाभ होगा।
विज्ञापन

गांव जैतरा की ओर स्थित नूरपुर मार्ग से इसका लाभ उठाया जा सकेगा। यह एफओबी तीसरे प्लेटफार्म को पार करने वाला होगा। निर्माण कंपनी के जेई युवराज सिंह ने बताया कि धामपुर में पिछले दो साल से रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य तेजी से चल रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। बाकी कार्य को पूरा कराने का तेजी से प्रयास चल रहा है। लेकिन अभी तक प्लेटफार्म नंबर दो पर कार्य शुरू नहीं हो पाया था। रेल विभाग की ओर से अब प्लेटफार्म नंबर दो पर फुट ओवर ब्रिज को बनाने के लिए फाउंडेशन तैयार कर निर्माण शुरू कर दिया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस ओवरब्रिज को पूरा किया जाएगा। बताया गया कि जो पहले से एफओबी बना है। उसकी मियाद खत्म हो गई है। उसे ध्वस्त किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें