फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ने का सीजन खत्म होेने के बाद शुरू होगा धामपुर और स्योहारा में फ्लाईओवर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। अप्रैल 2024 में गन्ने का सीजन खत्म होेने के बाद ही धामपुर और स्योहारा में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होगा। जैतरा रेलवे फाटक पर भी तभी अंडरपास का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विधायक अशोक राणा ने बताया कि धामपुर में जैतरा-शुगर मिल मार्ग और स्योहारा में रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर के अलावा जैतरा के रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण होना प्रस्तावित है। इस समय गन्ने का सीजन शुरू हो गया है। तो ऐसे में पुलों का निर्माण करना उचित नहीं है। रेल अधिकारियों से और केंद्रीय रेल मंत्री से इस बाबत बात हो चुकी है। जैसे ही गन्ने का सीजन खत्म होगा, तभी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक यह कार्य शुरू हो गया होता, लेकिन डीएम की ओर से अनुमति नहीं हो पाई थी । अब डीएम की ओर से अनुमति हो गई है। निर्माण कार्य की प्रक्रिया निर्धारित अवधि के बाद तेजी से शुरू होगी।
विज्ञापन




नूरपुर-स्योहारा मार्ग का तेजी से हो रहा चौड़ीकरण


विधायक ने बताया कि धामपुर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब नूरपुर -स्योहारा मार्ग पर कार्य तेजी से चल रहा है। मार्गों का चौड़ीकरण का कार्य बहुत जरूरी है। ऐसा होने से सड़क हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें