फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जुलाई तक पूरा हो जाएगा बिजनौर बाईपास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे का बिजनौर बाईपास साल अगले साल जुलाई तक चालू हो जाएगा। यह दावा एनएचएआई ने किया है। हालांकि अभी तक 60 फीसदी काम पूरा हो पाया है। इस बाईपास के बन जाने के बाद बिजनौर शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी और सफर सुगम होगा।
विज्ञापन

मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जाना था। पहले चरण में मेरठ से बहसूमा तक और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन कर लिया गया है। अब दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर और बिजनौर बाईपास का निर्माण चल रहा है।
बिजनौर में यह बाईपास माउंट लिट्रा स्कूल से शुरू होकर नजीबाबाद मार्ग पर पेदा गांव के पास निकल रहा है। नौ किलोमीटर लंबे इस फोरलेन बाईपास में नौ अंडर पास है, जिनमें से छह अंडर पास का काम पूरा कर लिया गया है। अब तीन और अंडर पास का निर्माण पूरा होना बाकी रह गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पहले इसमें आठ अंडरपास ही प्रस्तावित थे मगर गांव मुस्तफाबाद के सामने अंडरपास को बाद में स्वीकृृति मिली। फिलहाल 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अगले साल जुलाई तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें