फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाजपा मंडल अध्यक्ष से अभद्रता में सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
-आहत होकर मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं सहित दे दिया था इस्तीफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वाहन चेकिंग के वक्त भाजपा के मंडल अध्यक्ष विष्णुपद से यातायात पुलिस के सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगा है। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरअसल, मंडल अध्यक्ष ने सुनवाई नहीं होने से आहत होकर इस्तीफा भेज दिया था।
भाजपा के मोहम्मदपुर देवमल मंडल में मंडल अध्यक्ष विष्णुपद और दर्जनों कार्यकर्ताओं की ओर से जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भेजा गया था। यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस्तीफे में जिक्र किया गया कि वाहन चेकिंग के वक्त यातायात पुलिस में तैनात सिपाही गौरव कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसकी शिकायत मंडल अध्यक्ष ने पुलिस के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत का अमल नहीं हुआ। मंडल अध्यक्ष ने बीजेपी के जिले के शीर्ष नेतृत्व पर भी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। अब एसपी ने सिपाही गौरव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें